नौ मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रशान्त कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयहिन्द कुमार सिंह एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ उनके विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायालयों के पीठसीन अधिकारी से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित किये वादों एवं उनमें जारी सम्मन, नोटिस तथा अब तक जारी किये गये नोटिसों की तामीला की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.