रांची, मई 3 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुसीर गांव स्थित मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन में 9 मई को जलसा-ए-दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाले 15 हाफिजों की दस्तारबंदी की जाएगी। कार्यक्रम में देश के जाने-माने मुस्लिम धर्मगुरु (उलेमा) और शायर शामिल होंगे। मुख्य रूप से मौलाना अबु तालिब रहमानी (कोलकाता) और मौलाना अशरफ अब्बास (दारुल उलूम देवबंद) उपस्थित रहेंगे। वहीं शायरों में दिल खैराबादी और असद आजमी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के कई उलेमा भी मौजूद रहेंगे। हुसीर के सदर अंजुमन इस्लामिया और मदरसा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि जलसे में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.