रायबरेली, अप्रैल 21 -- रायबरेली, संवाददाता। नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज, समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय करने के लिए बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला जज व प्राधिकरण अध्यक्ष अमित पाल सिंह ने की। जनपद न्यायाधीश ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मामलों के निस्तारण के लिए कहा। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को कहा। बैठक में अपर जिला जज व नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सीडि) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मु...