गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। साथ ही इन वाहनों पर लदा करीब 72 क्विंटल अवैध कोयला भी बरामद कर थाने लाया गया है। मामले में अज्ञात चालकों और वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधीग्राम से गोड्डा की ओर मोटरसाइकिलों से अवैध कोयला ढोया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने गोड्डा-महगामा न्यू हाईवे स्थित ककना ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- गलगलिया चेकपोस्ट पर अवैध कोयला लोड दो और ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार जांच के दौरान कई मोटरसाइकिलें कोयला लादकर आती दिखीं। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.