नौ फीडर ब्रेक डाउन, 97 में आंशिक सप्लाई
फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। दो दिन पूर्व आने वाली तेज आंधी ने जहां बिजली विभाग को झटका दिया वहीं उपभोक्ताओं के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी। दो दिन बीत जाने के बावजूद विभागीय कर्मी नौ फीडरों की आपूर्ति बहाल कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं शेष स्थानों पर सेक्शन काटकर आपूर्ति बहाल कराए जाने के साथ ही काम करवाया जा रहा है। बता दें कि आने वाली आंधी में करीब पांच सौ पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण 14 उपकेंद्रो के साथ ही 106 फीडर ब्रेक डाउन हो गए थे। सबसे अधिक नुकसान खागा डिवीजन के तहत आने वाले उपकेंद्रो में हुआ है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बीच रोड पर पड़ा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल नतीजतन इन उपकेंद्रो से पोषित होने वाले उपभोक्ताओं को दो दिन बीत जाने के बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। खााग डिवीजन के सिठौरा उपकेंद्र के तहत आने वाले फीडरों में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.