बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी हड़ताल का बुधवार को 51वां दिन पूरा हो गया। शहर के मालवीय आवास पर जिले भर से आशाकर्मी जुटी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आगामी नौ फरवरी को राजधानी मार्च में बदायूं से बड़ी संख्या में आशा कर्मी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार और उसके नुमाइंदे आंदोलन में फूट डालने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आशा सभी एकजुट रहेंगी और समाधान तक लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर पुष्पा, कमला देवी, राजरानी, पुष्पवती, सहलाता, कुसुम, आदर्श, रजनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.