रामपुर, फरवरी 7 -- जनपद स्तर पर नौ फरवरी को मीना मंच पर बच्चों की रचनात्मक क्षमता अभिव्यक्ति क्षमता और कल्पनाशीलता के विकास के लिए किया जा रहा बाल उत्सव का आयोजन। बेसिक शिक्ष अधिकारी कल्पना देवी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित तथा मीना मंच के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने और उन्हें पोषित करने का अवसर देना है । जनपद स्तर जिला कार्यालय पर सभी ब्लॉक नोडल, मास्टर ट्रेनर्स और जिला नोडल की बाल उत्सव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक नोडल वर्षा गर्ग , पुष्पा सिंह, अनुजा सिंह, रूमाना हसीब, रीना सिंह मास्टर ट्रेनर शबीना मंसूरी , सीमा गौहर , प्रभाकर गौतम , मनोज निमेष, सोनी भारती और दीपक पुण्डीर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.