नौ प्रतिशत छात्र बोले, अक्सर आते हैं आत्महत्या करने के विचार : सर्वे
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई टास्क फोर्स के देशभर में किए गए सर्वे में करीब 9 प्रतिशत छात्रों ने बताया कि उन्हें आत्महत्या करने के विचार अक्सर या बहुत अधिक आते हैं। वहीं, करीब 15 प्रतिशत छात्रों ने कहा कि पिछले छह महीनों में ऐसा समय आया, जब वे बहुत ज्यादा तनाव, परेशानी या बेचैनी महसूस कर रहे थे। यह सर्वे देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याओं और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने किया है। सर्वे के निष्कर्ष टास्क फोर्स की अंतिम रिपोर्ट का हिस्सा हो सकते हैं। यह रिपोर्ट 31 अक्तूबर तक सुप्रीम कोर्ट में जमा किए जाने की उम्मीद है। आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे में दो छात्रों की मौत के बाद छात्रों की आत्महत्याओं पर फिर से बहस छिड़ गई है और लोगों में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.