सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने नौ पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना एवं ओपी में प्रतिनियुक्त किया है। एसपी ने मुरताज अंसारी को ओडगा का ओपी प्रभारी बनाया है। जबकि मनीषा टोप्पो को महिला थाना का प्रभारी बनाया है। इसी तरह एसआई संजीत कुमार को सदर थाना, जितेंद्र टुडू को बांसजोर, विरेंद्र मुर्मू को केरसई थाना, सजल धान को टी टांगर, ईश्वरी आशा बाड़ा को महिला थाना में बतौर जेएसआई प्रतिनियुक्त किया है। इसी तरह एएसआई अवधेश प्रसाद को बानो, शंकर बाखला को केरसई थाना में पदस्थापित किया है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नवपदस्थापित वाले स्थान में योगदान देने का निर्देश दिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.