गढ़वा, मई 23 -- डंडई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक में भाग नहीं लेना प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण दुकानदारों को भारी पड़ गया। मामले को लेकर एमओ ने क्षेत्र के नौ जन वितरण दुकानदारों के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने जिन दुकानदारों नोटिस जारी किया है उनमें तारा महिला स्वयं सहायता समूह, मूंगा लाल राम, गंगा महिला स्वयं सहायता समूह, विजयकांत तिवारी, सवेरा महिला स्वयं सहायता समूह, विंध्याचल महिला स्वयं सहायता समूह, रामचंद्र राम, बादल महिला स्वयं सहायता समूह और सोना महिला स्वयं सहायता समूह का नाम शामिल है। पत्र में कहा गया है कि जन वितरण प्रणाली की व्यवस्थाओं को लेकर प्रखंडभर के जन वितरण दुकानदारों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जो दुकानदार उपस्थित नहीं हुए उन सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी को 48 घंटे में जवाब देने का निर्देश दि...