नौ पहलवान मंडल स्तरीय टीम में चयनित
सहारनपुर, अगस्त 10 -- नाग पंचमी के अवसर पर गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के नौ पहलवानों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, शिवा, मौ. आसाद, संयम, मयंक धीमान, गुरप्रीत, मौ. अमन और सन्नी कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सहारनपुर जनपद के हैं। आरएसओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.