देवरिया, अप्रैल 18 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी एवं भूमि बंटवारे को लेकर हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।पहला मामला कोला गांव का है, जहां केस दर्ज को लेकर विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस ने शाहिल कुमार पुत्र राजित, अजय यादव पुत्र रामदेव, अभय पुत्र सम्पत और सूरज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं दूसरी घटना बंजरिया गांव में भूमि बंटवारे को लेकर हुई, जिसमें अभिलेष चौहान और दूसरे पक्ष से मजिस्टर चौहान के बीच विवाद हुआ। इसके अलावा पकड़ी खास गांव में आपसी मारपीट के मामले में गुड्डू पाण्डेय तथा दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र पाण्डेय और अनिल पाण्डेय के खिलाफ भी पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.