हरदोई, मई 21 -- हरदोई। गुरुवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3065 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 727 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जीआईसी का बीएसए आफिस गली वाला गेट खोलकर एंट्री दी गई जबकि तमाम अभ्यर्थी घंटाघर रोड साइड वाले गेट पर पहुंच गए। सुरक्षा कमिर्यों ने मदद करते हुए सही रास्ता दिखाया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए हरदोई में कुल 3792 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 727 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। प्रशासन ने जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। यह भी पढ़ें- जिले के 13 केन्द्रों पर 4669 ने दी लेखपाल परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। अभ्यर्थियों को तलाश...