कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव की बृजरानी पत्नी दुक्खू कोरी ने बताया कि उसे आवासीय पट्टा मिला था। पट्टे की जमीन पर सालभर पहले निर्माण करा चुकी है। अब इसी जमीन को लेकर पड़ोसी रंजिश मान रहे हैं। 26 जनवरी को उन लोगों ने बेटे अमन को धमकी दी थी। आठ फरवरी को फिर से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। मामले की शिकायत पर आरोपी केशन, छत्रधारी, फुन्नन, राजू, अभय, नन्हू, रीना, निराशा व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.