नौ-नौ मीटर चौड़ा होगा कैंट-पड़ाव फोरलेन
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) से पड़ाव तक स्टैंडर्ड फोरलेन सड़क बनेगी। इसकी चौड़ाई नौ-नौ मीटर होगी। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। प्रोजेक्ट पर लगभग 169 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) फोरलेन निर्माण के लिए सर्वे करा चुका है। इसका एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। इंग्लिशिया लाइन तिराहे (कैंट) से पड़ाव की दूरी तकरीबन पांच किलोमीटर है। यह सड़क फोरलेन जरूर है लेकिन कई जगह इसकी चौड़ाई मानक के अनुरूप नौ मीटर नहीं है। कैंट से अंधरापुल तक यह सिर्फ पांच से साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। दूसरी लेन की चौड़ाई भी कमोबेश इतनी ही है। चौकाघाट से राजघाट तक यह चौड़ाई 18 मीटर हो जाती है। वाराणसी सिटी स्टेशन, कज्जाकपुरा आरओबी समेत कई जगह यह मानक से कम चौड़ी है।
पीडब्ल्यूडी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.