नौ निशानेबाजों ने प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मारी बाजी
हल्द्वानी, मई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 12 से 15 मई तक आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में व्हाइटहॉल स्कूल लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नौ प्रतिभागी प्री-स्टेट स्तर पार करने में सफल रहे। चार छात्रों ने राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप के साथ-साथ ऑल इंडिया ओपन प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया है। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बाकी 5 निशानेबाजों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की है। निदेशक अनंत सैमुअल एरिक्सन ने सभी छात्र-छात्राओं और शूटिंग कोच प्रसून सनवाल को बधाई दी। यह भी पढ़ें- देहरादून में हुई प्रतियोगिता में विश्वजीत को निशानेबाजी में मिला ब्रॉंज मैडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.