उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। नवरात्र के मद्देनजर फ़ूड विभाग ने रविवार को भी बीघापुर क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां नौ जगह पड़ताल कर टीम ने नमूने भरे। सबसे ज्यादा फोकस नवरात्रि में उपयोगी खाद्य सामग्री पर रहा। पनीर, घी, नमकीन, किशमिश, साबुत, सिंघाड़ा आटा, शताब्दी चायपत्ती, चिरौंजी, ग्लूकोस, बूंदी लड्डू, पेड़ा के नमूने लेकर विभाग ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे है। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि नौ जगह में चार दुकानों में गंदगी अधिक मिली। इस वजह से यहां नोटिस भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.