आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित बैकुंठ द्वार मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमयी राम कथा का आयोजन बुधवार से शुरू होगा। संगीतमयी राम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। रामकथा 11 फरवरी से 19 मार्च तक शाम 6 बजे से रात्रि 9 से तक चलेगी। कथा वाचक दशरथ महल (अयोध्या) के महंत श्री श्री 1008 देवेन्द्र प्रसादाचार्य जी महाराज के शिष्य शिवानंद जी महराज होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...