मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी स्थित एनएच 28 के किनारे नौ दिनों से चल रहे श्री शिवशक्ति 108 महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार हो गई। दिन में 11 बरुओं का उपनयन संस्कार कराया गया। रात में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इनमें 10 आसपास के क्षेत्र और एक कन्या पूर्वी चंपारण की थी। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था।यज्ञ अध्यक्ष विपूल शर्मा, उपाध्यक्ष आचार्य अलख निरंजन शास्त्री, यज्ञकर्ता अभिषेक मिश्रा, यज्ञ पुरोहित गणेश झा, सौरव शर्मा, नरेन्द्र कुमार एवं समस्त क्षेत्र के लोगों ने महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य अशास्त्री ने कहा कि महायज्ञ में क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन मिला है, इसलिए निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक वर्ष इस यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चांदपुर में शिव श...