गिरडीह, मार्च 15 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कुरहोबिंदो पंचायत अंतर्गत गम्हारडीह में श्री लक्ष्मी कुबेर 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं नौ दिवसीय श्री राम कथा की अमृतवर्षा के भव्य आयोजन के पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं संग युवतियों ने भाग लिया जो माथे पर मिट्टी की कलश लेकर चल रहे थे। भगवत भजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो चुका था। श्रद्धालु भक्तिभाव से श्रद्धापूर्वक झूमते चल रहे थे। उक्त नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन आगामी 24 मार्च तक होगा। जिसमें आचार्य के रुप में अयोध्या के संदीप जी महाराज व कथावाचक के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर वृहऋषि पीठाधीश्वर सिद्धिदात्री मां पितांबरा शक्तिपीठ दहिवत उपस्थित रहेंगी। महायज्ञ का आयोजन श्री राम सेवा समिति, गम्हारडीह के द्वारा किया जा रहा है। कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.