गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के जोबरइया गांव में आठ मार्च से 16 मार्च तक आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञाधीश आचार्य आशीष बैद्य जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि उनका जीवन सनातन धर्म की ध्वजा को सदैव लहराते रखने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कलियुग में कालों के काल महाकाल की आराधना करने वाला व्यक्ति अपने समस्त परिजनों के साथ पापों से मुक्त होकर स्वर्ग सुख का अधिकारी बनता है। प्रवचन के दौरान उन्होंने धर्म पुराणों, रामायण और श्रीमद्भागवत में वर्णित नवधा भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने भी शिव और शक्ति की आराधना कर अधर्मी रावण पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि कलयुग से मुक्ति का एकमात्र साधन भगवद भक्ति है। उन्होंने श्रद्धालुओं ...