अररिया, अप्रैल 25 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड के शंकरपुर गांव इन दिनों आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा सह यज्ञ महोत्सव को लेकर इन दिनों पूरा इलाका भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के रंग में पूरी तरह सराबोर हो गया है। आयोजन के दौरान गांव में नौ दिनों तक श्रीराम कथा, रासलीला, रामलीला एवं यज्ञ महोत्सव ने पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना दिया। दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचकर कथा श्रवण, लीला दर्शन और यज्ञ में सहभागिता निभा रहे हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक अयोध्या धाम के पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज (मौनी बाबा) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में हो रहा है। इसमे बड़े आयोजन में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके चलते प्रतिदिन श्रद्धा का जन सैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.