अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के केशरी टोला स्थित श्री सिद्धसागर भवन ग्राउंड में सोमवार से आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव की तैयारी सनातन सत्संग समिति द्वारा पूरी कर ली गईं है। महोत्सव को लेकर सोमवार को श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर से शहर में नगर भ्रमण को लेकर मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी,कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी। कार्यक्रम के मुख्य यजमान, समाजसेवी व पटेल चौक निवासी मुन्नी लाल साह एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा देवी मौजूद रहेगी। वहीं कथा व्यास के रूप में ऋषिकेश से पधारे महान संत श्री रामसुख दास जी महाराज के अनुवाई बालसंत श्री हरिदास जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन श्री रामकथा एवं दुर्लभ सत्संग, नित्य स्तुति एवं प्रभातफेरी निकलेगी। इधर शोभायात्रा को लेकर पूरे मंदिर परिसर को सजाया ग...