सुपौल, दिसम्बर 7 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत झखाडगढ़ पंचायत कार्यालय भवन से पुरब स्थित मैदान में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपराह्नकाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। विजय पंडित के नेतृत्व में 201 कुंवारी कन्याएं और महिलाओ में रंग बिरंगी परिधानों में सज धज कर कलश यात्रा में शामिल हुईं। निकाली गई कलशयात्रा विभन्नि रास्ते से होकर सुरसर नदी घाट पहुंची। कलश शोभायात्रा में लाल व पीले अंगवस्त्र से सुसज्जित महिलाओं के अलावे ग्रामवासी शामिल थे। जय श्रीराम, जय हनुमान और हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। नदी घाट पर पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच यजमान दंपति श्यामसुंदर यादव व शकुंतला देवी तथा प्रियंका सिंह व प्रीति सिंह के द्वारा विधि विधान से पूजा की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.