गिरडीह, अप्रैल 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत अंतर्गत लक्षीबागी में नवनिर्मित पार्वती माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से चलकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था जीटी रोड होते हुए यमुनानगर पहुंचा और फिर वहां से 20 माइल पहुंचकर स्थानीय जलाशय में कलश में जल भरकर मंदिर परिसर पहुंचा। यहां स्थित यज्ञशाला में कलश की स्थापना की गई। ढ़ोल - बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो गया था। बीच-बीच में भगवान के भी जयकारे लगाए जा रहे थे। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष ललन मेहता ने बताया कि नवनिर्मित पार्वती माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कोलकाता से यज्ञाचार्य शत्रुध्न पांडेय के द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.