सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- बांसी। क्षेत्र के कोटिया पाण्डेय चौराहे पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण छाया रहा। गुरु की अगुवाई में 201 श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों और जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर सकारपार चौराहा, टीकुर और डुमरिया बुजुर्ग गांव होते हुए राप्ती नदी तट पर पहुंची। जहां ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश पूजन एवं जल भराई की गई। जल भराई के बाद यात्रा पुनः कोटिया पाण्डेय चौराहे स्थित यज्ञ मंडप में पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन दोपहर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.