कुशीनगर, मार्च 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल का नौ वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित की जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बाद में लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर महात्मा गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली होने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभर स्तूप, माथाकुंवर मंदिर एवं तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर सहित अनेंक ऐतिहासिक स्थल जनपद की पहचान हैं। कुशीनगर आज एक अंतर्राष्ट्रीय बौ...