गिरडीह, मार्च 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भव्य कलश यात्रा के साथ ही रविवार से मानजोरी के बाबा वंशा महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। इसके पूर्व रविवार सुबह मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 कन्या कुआंरी और महिलाओं ने भाग लिया था जबकि इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। कलश यात्रा के दौरान हर हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, जय श्री राम के गगनभेदी उदघोष से मानजोरी की धरा गूंज रही थी। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा लगभग पांच किलो मीटर यात्रा तय कर लोग खंडोली जलाशय पहुंचे। खंडोली घाट पर यज्ञाचार्य पंडित उदयकांत तिवारी, उपाचार्य पंडित सुंन पाठक, पंडित दयानंद दिवेदी, पंडित धीरजकांत मिश्र, पंडित धनंजय पांडेय, पंडित रोशन तिवारी सहित अन्य वैदिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.