मऊ, मार्च 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा ललितपुर लुदुही के सिकरौर स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारम्भ शुक्रवार को कलश यात्रा व कलश स्थापना के साथ हुआ। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 351 महिलाओं, युवतियों और कन्याओं ने कलश उठाया। इस दौरान लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। ग्रामसभा ललितपुर लुदुही के सिकरौर स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर से सुबह हाथी, घोड़े और पालकी से सुसज्जित कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से शुरू होकर सिकरौर नहर मार्ग होते हुए बेला सुल्तानपुर, दरियाबाद होकर हुडरहीं नहर पुल पर पहुंची और यहां सरयू नदी से निकलने वाले पावन जल से मझवारा के श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 श्री कन्हैया दास रामायणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.