सहरसा, फरवरी 12 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा स्थित धनुपुरा में 13 फरवरी से 22 फरवरी तक नौ दिवसीय विशाल रामधुनी महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ में अखंड रामधुनी यज्ञ, संत-महात्माओं द्वारा हवन, प्रख्यात कीर्तन मंडली एवं रासलीला मंडली की भक्तिमय प्रस्तुतिया होंगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। व्यवस्थापकों द्वारा पंडाल को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। मेले जैसा माहौल बनाने हेतु झूले और मीणा बाजार की दुकानें भी सजाई जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि वर्षों बाद कोसी दियारा में इतना भव्य धार्मिक आयोजन हो रहा है। महायज्ञ की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.