मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- बंदरा, एक संवाददाता। नूनफारा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अखंड सीताराम नवाह महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 251 कन्याएं बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पहुंचीं, जहां पंडित हरिओम झा ने मुख्य यजमान महेश सिंह के साथ कन्याओं को जलबोझी कराई, जिसके बाद कलशयात्रा जयघोष करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। मुख्य यजमान महेश सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम नवाह व हवन महायज्ञ के समापन के बाद 20 मार्च की रात में श्रीराम विवाह उत्सव मनाया जाएगा। वहीं, 21 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर सुबोध सिंह, अभिषेक सिंह, बबन सिंह, बिपुल सिंह, अजय सिंह, मंटुन सिंह, गंगा ठाकुर, अवधेश निषाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.