कटिहार, अप्रैल 22 -- मनिहारी निस प्रखंड सभागार में मकान गणना को लेकर चल रहा नौ दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। बीडीओ सनत कुमार ने बताया कि मकान के सूचीकरण तथा मकानों की गणना को प्रगणक और पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है । कुल 413 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण लेकर अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में मकान की गणना करेंगे। मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायतो को मिलाकर कुल दो लाख 11 हजार की आबादी में मकानो का गणना किया जाना है । बीडीओ ने बताया कि जनगणना से संबंधित 34 प्रश्न लोगों से पूछे जाएंगे। बीडीओ ने प्रखंड के लोगो से पर्यवेक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही सही जबाव देकर राष्ट्रहित में जनगणना को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण हुई शुरू यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रगणक और पर्यवेक्षको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.