सिमडेगा, मार्च 23 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम स्थित हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत 24 घण्टे का अखण्ड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ। इससे पहले पुरोहित शंकर पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना कर पूजा सम्पन्न कराया। मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्गा पाठ, अखंड हरिकीर्तन, रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, रामायण पाठ, आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 मार्च को कन्या पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोराम मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने अहम योगदान दे रहे है। -
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.