नौ दिवसीय जैन संस्कार शिविर का समापन
बागपत, मई 31 -- बड़ौत। शहर के दून पब्लिक स्कूल में जैन मिलन के तत्वाधान में संस्कार शिविर शुरू हुआ था। शिविर में लगभग 120 बच्चों ने भाग लेते हुए संस्कृति, नैतिक मूल्य, अनुशासन, आत्म विकास एवं मानवीय गुण का ज्ञान प्राप्त किया। शिविर का हर दिन ज्ञान, आनंद और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। सहभागियों को प्रतिदिन रिफ्रेशमेंट दिया गया। शिविर के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानाचार्य में शिक्षिकाओं का भी स्वागत किया गया। आयोजन में दून पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं स्टाफ का योगदान रहा। इस दौरान भारतीय जैन मिलन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र जैन राजकमल, संरक्षक राजेश जैन भारती, महेंद्र सिंह जैन, प्रशांत जैन, वरदान जैन, विनय कुमार जैन, विपिन जैन, मुकेश जैन, राजेन्द्र जैन, सुधीर जैन, संजय जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.