रांची, मई 13 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के राहे गांव स्थित अस्थायी हरि मंदिर में बुधवार सुबह से नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने कोकरो नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव की परिक्रमा की और कीर्तन स्थल पहुंचकर जल प्रवाहित किया। इसके बाद महाप्रभु के मंत्रोच्चारण के साथ संकीर्तन आरंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। आयोजन के दौरान मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सोलह आना समिति के सहयोग से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राहे में आज से अखंड संकीर्तन प्रारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...