नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन को देखने उमड़ी भीड़
भागलपुर, मई 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाराहाट पंडाल पर हर तीसरे वर्ष मलमास के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालु खासकर महिलाएं नवयुवतियां भी कीर्तन का आनंद लेने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह नौ दिनों तक चलेगा। अष्टयाम में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से पधारी महिला, पुरुष की कीर्तन मंडली है, जो कीर्तन के साथ भावपूर्ण नृत्य भी कर रहीं हैं तथा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.