हमीरपुर, मार्च 23 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र की कुरारा देहात ग्राम पंचायत के मजरा पडुई में सोमवार की शाम कुएं से एक युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। युवती नौ दिनों से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज थी। पुलिस और परिजनों ने उसकी खोजबीन भी की थी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अचानक शव मिलने से गांव में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मजरा पड़ुई निवासी रामकेश निषाद की 21 वर्षीय पुत्री सरस्वती का शव सड़ी गली हालत में कुएं के अंदर से निकाला गया। मृतका के भाई ओमनारायण ने थाने में दोपहर में सूचना दी कि गांव स्थित रामस्वरूप के दरवाजे पुराने कुएं से दुर्गंध आ रही है। तब थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला गया। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। सरस्वती 14 मार्च से घर ...