देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं महिला शिरा बंधानी की तबीयत नौवें दिन गंभीर रूप से बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- नर्सिंग भर्ती: धरना 146वें दिन जारी, अनशनकारी महिला की हालत गंभीरप्रदर्शन का माहौल देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक भारी हंगामा चलता रहा। आखिरकार गंभीर हालत को देखते हुए शिरा को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आंदोलन की स्थिति नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। जब पुलिस शिरा को अस्पताल ले जाने पहुंची, तो उन्होंने साफ कहा कि वह प्राण त्याग देंगी लेकिन मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगी। काफी समझाने-बुझाने और हालत बेहद नाजुक होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गय...