हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी। रुद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109 : कुल 50 किमी) पर सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर बड़े सवालों के घेरे में है। नौ दिनों में सात लोगों की मौत के बावजूद सरकारी सिस्टम अब तक केवल निरीक्षण, बैठकों और प्रस्तावों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है। शनिवार रात तीनपानी फ्लाईओवर पर चार दोस्तों की दर्दनाक मौत ने साबित कर दिया कि हाईवे पर खतरे के जिन कारणों की पहचान पहले ही हो चुकी थी, उन्हें समय रहते दूर नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: चार मौतों से भड़के लोग, बोले- आखिर कब जागेगा 'सिस्टम'जानलेवा हादसों का सिलसिला रुद्रपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लगातार हो रहे जानलेवा हादसों ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। शनिवार देर रात तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर चार दोस्तों क...