नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बंगला साहिब रोड स्थित मां काली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। यहां हर दिन मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर का सबसे खास आकर्षण यहां नवरात्र में हर दिन मां का अलग-अलग होने वाला भव्य शृंगार है। यहां भक्तों को खूब भा रहा है। इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में कलश स्थापना भी की गई है। बुधवार को श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाल लिए कतार में लगे दर्शन का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर माता के जयकारों से गुंजायमान था। मंत्रों के बीच श्रद्धालु हवन, पूजन कर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना भी कर रहे थे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.