आजमगढ़, मार्च 27 -- फूलपुर हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित खुटौली गांव में छात्रा का शव नौ दिन बाद गुरुवार को कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छात्रा का शव 17 मार्च को तमसा नदी में मिला था। पहले पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन कर दिया गया था, जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। हालांकि, पिता ने गले पर चोट के निशान का हवाला देते हुए रिपोर्ट पर संदेह जताया और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद अब तीन डॉक्टरों का पैनल शव का पुनः पोस्टमार्टम करेगा। खुटौली गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांगी प्रजापति, पुत्री मनोज प्रजापति, इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह 16 मार्च की शाम घर से निकली थी। अगले दिन दोपहर में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गांव के सीवान स्थित तमसा नदी में उसका शव उतराया मिला था। पिता के...