मैनपुरी, जनवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के औडेन्य पड़रिया में 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगा ली। विवाहिता का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 26 जनवरी की शाम उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। जहां मायके और ससुराल पक्ष में नोकझोंक हुई। मायके पक्ष ने महिला को मारने का आरोप लगाया। हालांकि शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाली क्षेत्र के औडेन्य पड़रिया में 17 जनवरी की रात में 35 वर्षीय शिल्पी पत्नी अंकित भदौरिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने रात एक बजे के लगभग जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। तब से सैफई मेडिकल कॉलेज में शिल्पी का उपचार चल रहा था। 26 जनवरी की शाम चार बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.