भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गंगा नदी के अधिशेष जल को बांका जिला के बदुआ और मुंगेर जिला के खड़कपुर जलाशय में अंतरण कार्य निर्माण हेतु सुल्तानगंज अंचल के मौजा कमरगंज में 19.7 एकड़ और गनगनिया में 0.1398 एकड़ भूमि लिया जाना है। जिसको लेकर अधिघोषणा चिपकाया गया है। विगत नौ दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। किसानों ने नोटिस नहीं मिलने के कारण काम को बंद करा दिया था। कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया कि कमरगंज के महादेव मंदिर समीप सार्वजनिक स्थल पर अधिघोषणा चिपकाया गया है। अब तक काम बंद ही है। निर्माण कंपनी के सहायक मैनेजर अतुल कुमार सिंह व स्वप्निल कुमार ने प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा से मिल कर निर्माण से सबंधित जानकारी दी। सहायक मैनेजर ने बताया कि जिला भू अर्जन कार्यालय भागलपुर द्वारा सोमवार तक सभी किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.