नौ दिनों में लंबित कार्यों को पूरा करना विभागों की परीक्षा
बांका, जुलाई 20 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, जो अचानक आ जाए। इसके लिए महीना, दिन और तिथि पहले से निर्धारित है। मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प प्रशासन ने लिया है।
प्रशासन की तैयारियों में चुनौतियाँ जिला प्रशासन की ओर से मेले से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके बावजूद कुछ विभागों की तैयारियां अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। कार्यों की धीमी रफ्तार के कारण मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का प्रशासन का दावा अब चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। मेला शुरू होने में अब मात्र 9 दिन शेष रह गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी अंतिम रूप लेने की प्रतीक्षा में हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.