नौ दिनों के बाद ठीक हुआ जलापूर्ति पंप
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता आखिरकार नौ दिनों के बाद वाणिज्य कॉलेज में लगे जलापूर्ति पंप की तकनीकी खामी दुरुस्त हुई और पानी की आपूर्ति सामान्य होने पर 15 हजार लोगों ने राहत की सांस ली। पंप खराब होने से तीन वार्डों (संख्या 17, 18 व 19) के 10 मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा था। सबसे अधिक वार्ड 19 के गोला बांध रोड, महावीर स्थान के पीछे, गोला रोड, रामभजन शाह मार्केट, पंकज मार्केट, छट्टू चौधरी लेन, नूनफर व अन्य इलाके प्रभावित थे। इसके अलावा राणी सती मंदिर (सिकंदरपुर), कृष्णा सिनेमा गली व राजेंद्र मार्ग व अन्य जगहों पर भी पानी की आपूर्ति बंद थी। यह भी पढ़ें- नौ दिनों के बाद ठीक हुआ जलापूर्ति पंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.