भदोही, मार्च 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इस साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च गुरुवार से वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि नवरात्र में कलश स्थापना प्रातः 6:40 बजे के बाद किसी भी समय किया जाएगा। इस वर्ष मां का आगमन डोली पर होगा, जिसका फल मृत्यु तुल्य कष्ट होगा। गमन हाथी पर होगा जिसका फल अति वृष्टि कारक होगा। महाअष्टमी का व्रत तथा कन्या पूजन 26 मार्च गुरुवार को होगा। नवरात्र की समाप्ति संबधित हवन पूजन नवमी तिथि को दिन में 2:10 बजे से होगी। 27 मार्च शुक्रवार को 12:2 बजे दिन तक रहेगी। व्रत का पारण 27 मार्च शुक्रवार को दिन में 12:2 बजे के बाद दशमी को किया जाएगा। वासंतिक नवरात्र में नव दुर्गा के नौ रूपों में नौ गौरी के दर्शन पूजन की विशेष महिमा है। अड़हुल की माला नारियल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.