रांची, मार्च 28 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित पंडाल में आयोजित नौ दिनी श्रीराम चरित मानस पाठ महायज्ञ सह प्रवचन के 77वें अधिवेशन की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। सुबह पंडित शत्रुधन पांडेय ने रामायण के सुंदरकांड के श्लोकों के आधार पर दर्जनों पाठकर्ताओं से महायज्ञ कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर अधिवेशन का विधिवत समापन किया गया। नौ दिनी मानस पाठ और प्रवचन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष जितेंद्र महतो, पंचम महतो, दिवाकर शाही, अमित महतो, आलोक केशरी, गोविंद सोनी सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पंडाल में स्थापित भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और वीर हनुमान की प्रतिमाओं का बनिया टोली स्थित तालाब में विसर्जन किया गया...