बलिया, जनवरी 8 -- बलिया। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बेरोजगार प्रशिक्षित, गैर प्रशिक्षित महिला व पुरुषों को घरों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर चरखा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जनवरी निर्धारित की गई है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र आधार कार्ड, फोटो, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जमा कर दें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र का निवासी तथा उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.