प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज में जहां सीजन का अधिकतम तापमान गुरुवार को सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा और सर्दी के सितम से जनमानस की कंपकंपी छूटती रही। वहीं शुक्रवार का दिन लोगों के लिए राहत लेकर आया। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की उछाल दर्ज की गई तो सूर्यदेव भी मेहरबान दिखाई दिए। दिनभर खिली रही धूप ने लोगों को सहारा दिया और धूप सेंकने के लिए गली-मोहल्लों से लेकर घरों की छत पर लोग मौजूद रहे। भोर में थोड़ा बहुत कोहरा छाया था लेकिन सुबह 6.50 बजे सूर्यदेव का दर्शन हो गया। सूर्यदेव के निकलने के बाद से ही कोहरे की छटा हट गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप खिलती चली गई। पिछले कई दिनों के बाद धूप तेज होते ही घरों की छत पर पर लोग धूप सेंकने के लिए पहुंच गए। कई दिनों से रखे गीले पकड़े सुखाने के लिए पसारे गए। तेज धूप की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.