उरई, फरवरी 11 -- उरई। बेटिकट चलने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर टिकट चेकिंग अभियान चला। इस दौरान नौ टे्रनों में 120 यात्रियों से विभिन्न मामलों में 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुख्य टिकट निरीक्षक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उच्च श्रेणी के उरई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से संत कबीर नगर एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, छपरा मेल, झांसी कानपुर मेमो पैसेंजर आदि में चेकिंग की गई। 88 यात्रियों से बिना टिकट यात्रा करने पर 45910 रुपये, अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले 23 यात्रियों से 13900 वसूले। वहीं, एक युवक से गंदगी फैलाने में 200 का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौर...